इस्राईल द्वारा अतिग्रहित शब्आ फ़ार्म्ज़ लेबनान-सीरिया सीमा पर स्थित भूमि की पट्टी है जिस पर इस्राईल ने 1967 की जंग में क़ब्ज़ा कर लिया।
इस्राईल सन 2000 में दक्षिणी लेबनान से निकल गया, लेकिन उसने लेबनान और सीरिया के बीच शब्आ फार्म्ज़ के मालेकाना हक़ के निर्धारित न होने के बहाने उसे अपने अतिग्रहण में रखा है।
तेल अविव शब्आ फ़ार्म्ज़ को अतिग्रहित गोलान हाइट्स का हिस्सा समझता है जबकि दमिश्क़ इसे लेबनान का भाग मानता है।